फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramleela in Aligarh: राम की सीता हैं बीटेक, आगरा की अुन शर्मा कर रहीं पांच साल से रोल

Wed, 11 Oct 2023 12:11 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

आगरा की अनु शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से ही पांचवीं बार अलीगढ़ आई हूं। सीता के किरदार को निभाना किसी चुनौती से कम नहीं है। इस बार भी सीता के किरदार को जीवंत करने का पूरा प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
सीता के रोल में आगरा की अनु शर्मा - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की बीटेक उत्तीर्ण अनु शर्मा अलीगढ़ में चल रहे रामलीला महोत्सव में पिछले पांच साल से सीता का किरदार निभा रही हैं। अनु का कहना है कि सीता का धैर्य और त्याग उनके लिए प्रेरणास्रोत है। इसके बलबूते वह इस किरदार को बेहतर तरीके से निभा रही हैं। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के दर्शकों के साथ रामलीला समिति के पदाधिकारियों का स्नेह उन्हें बार-बार यहां आने पर मजबूर कर देता है। लोग उन्हें स्नेह के साथ आदर सत्कार भी देते हैं। इससे उन्हें खुशी मिलती है। भगवान राम और माता सीता के बीच जो प्यार है, वैसा हर पति और पत्नी के बीच होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से ही पांचवीं बार अलीगढ़ आई हूं। सीता के किरदार को निभाना किसी चुनौती से कम नहीं है। इस बार भी सीता के किरदार को जीवंत करने का पूरा प्रयास करेंगी। यहां उन्हें घरेलू माहौल मिलता है। तालियां और प्रोत्साहन उन्हें मंच पर शानदार अभिनय करने का हौंसला देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें