फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः स्टार प्रचारकों की सूची में राजू भैया का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची बनाई गई है। इस सूची में एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया का नाम है। स्टार प्रचारकों की सूची में 30 नेताओं के नाम हैं। शीर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। सेंट्रल ऑफिस नई दिल्ली द्वारा जारी सूची में जेपी नड्डा, अमित शाह, नितिन गडकरी, स्वतंत्रदेव सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, राधा मोहन सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संजीव बालियान, जसवंत सैनी, हेमा मालिनी, अशोक कटियार, सुरेंद्र नागर, जनरल वीके सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, बीएल वर्मा, राजवीर सिंह राजू भैया, एसपी सिंह बघेल, साध्वी निरंजन ज्योति, कांता कर्दम, रजनीकांत माहेश्वरी, मोहित बेनिवाल, धर्मेंद्र कश्यप, जेपीएस राठौर एवं भोला सिंह खटीक के नाम शामिल हैं। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसके लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें