जिला ओलंपिक एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया। चेयरपर्सन एडवोकेट गीतांजलि शर्मा व चेयरमैन अखिल गुप्ता होंगे। अध्यक्ष भाजपा सांसद सतीश गौतम के बेटे रजत गौतम को बनाया गया है, अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले मजहर उल कमर को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
बृहस्पतिवार को एसोसिएशन अलीगढ़ की वार्षिक बैठक में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय शामिल हुए। अध्यक्षता ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने किया। इस अवसर पर जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रेम सिंह लोधी, बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव सोम प्रकाश शर्मा, टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव सर्वेश कुमार, कराते एसोसिएशन के सचिव मिर्जा वसीम बेग, कुश्ती एसोसिएशन के सचिव भगत सिंह , बाबा बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मुजाहिद असलम, एएमयू जिम्नेजियम कैप्टन मोहम्मद रिजवान, कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद, डॉ. प्रशांत शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो