गांव रहमापुर निवासी 25 वर्षीय विशाल शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा की गाजियाबाद में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गाजियाबाद में एक विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर काम करते थे। बुधवार की सुबह बिजली की लाइन सही करते समय वह करंट की चपेट में आ गए जिससे मौत हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। संवाद