फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Nagar Nigam: वेंडिंग जोन में दुकान आवंटन पर उठे सवाल, ठेल-ढकेल वालों ने किया विरोध

Wed, 13 Mar 2024 01:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वेंडिंग जोन में अलीगए़ नगर निगम ने लॉटरी सिस्टम से दुकान आवंटन किया था। आवंटन की प्रक्रिया पर ठेल और ढकेल वालों ने नाराजगी जताई है। वेंडरों ने आरोप लगाया कि नियम व शर्तों के अनुसार स्मार्ट सिटी के तहत वेंडिंग जोन में उन्होंने सौ-सौ रुपये जमा कर आवेदन किए थे। अब हमारे इलाके में दूसरे इलाके के वेंडरों को स्थान आवंटित हो रहा है।
विज्ञापन
वेंडिंग जोन में स्थान आवंटन न होने पर नगर आयुक्त से मुलाकात करते स्ट्रीट वैंडर्स - फोटो : अलीगढ़ नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम की टाउन वेंडिंग कमेटी ने 11 मार्च को वेंडिंग जोन में स्थान आवंटन प्रक्रिया की, जिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 12 मार्च को नौरंगाबाद में ठेल-ढकेल वालों ने प्रदर्शन किया। कहा कि हम इस इलाके में कई दशक से हैं। हमने वेंडिंग जोन में आवेदन भी किए। फिर भी दूसरी जगह के वेंडरों को यहां स्थान दिया जा रहा है। हमें यहां से हटाने का प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन


वेंडरों ने आरोप लगाया कि नियम व शर्तों के अनुसार स्मार्ट सिटी के तहत वेंडिंग जोन में उन्होंने सौ-सौ रुपये जमा कर आवेदन किए थे। अब हमारे इलाके में दूसरे इलाके के वेंडरों को स्थान आवंटित हो रहा है। उनसे आवंटन के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं। यहां से उन्हें भगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह उनकी रोजी रोटी छीनने की कोशिश हो रही है। इस दौरान उन्होंने नगर निगम को चेतावनी दी कि अगर उनकी बात न सुनी गई तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर काफी संख्या में महिला व पुरुष वेंडर शामिल रहे।

हमने यहां पूरा जीवन ठेला लगाकर बिता दिया। अब हमें यहां स्थान देने के बजाय भगाया जा रहा है। -विष्णु गौड़ 

विज्ञापन

हमने यहां के लिए आवेदन किए तो हमें इस इलाके में प्राथमिकता नहीं दी जा रही। ये अपने में सवाल है।-दिनेश कुमार
ये सब रुपयों का लेनदेन कर हो रहा है। दूसरे इलाके के लोगों को यहां लाकर क्यों बसाया जा रहा है।-कमलेश देवी
हमारी मांग अगर नहीं सुनी गई तो एक दिन हम इस इलाके में उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।-त्रिवेणी देवी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें