टप्पल निवासी एक ठेकेदार की मौत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने टप्पल थाने में शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपों की जांच का आश्वासन दिया, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और अपने घर ले गए।
फारुख खान के अनुसार कब्रिस्तान की जमीन को लेकर एक विवाद चल रहा है। खुर्शीद पुत्र फरजद अली, अशरफ पुत्र जामिया, हासिम उर्फ भूरा पुत्र खुर्शीद, दिलशाद अली पुत्र साबुद्दीन जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
9 सितंबर को आरोपियों ने उनके पिता रईस खां को घर बुलाकर अपमानित किया। इस अपमान से उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष शिशुपाल शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने से परिवार ने इंकार कर दिया है। परिवार के आरोपों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।