फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डॉ. आंबेडकर जयंती पर आज निकलेंगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अलीगढ़। भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर रविवार को शोभायात्राएं निकलेंगी। ये पहली बार हो रहा है कि दो शोभायात्रा निकलने जा रही हैं। विवाद को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी दो समितियों को शोभायात्रा निकालने की अनुमति दे दी है। घंटाघर स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क से अलग-अलग समय पर शोभायात्रा निकलेगी।
रविवार को रविवार दोपहर तीन बजे से डॉ. आंबेडकर पार्क घंटाघर से पहली शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा में बैंड, झांकी, इलेक्ट्रॉनिक झांकी, घोड़ों पर बैठे हुए बच्चे, सफेद व नीली साड़ी में करीब महिलाएं नजर आएंगी। अतिथि के तौर पर डॉ. बीआर आंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति संरक्षक रणवीर सिंह कश्यप होंगे। घंटाघर पार्क से कठपुला, रसलगंज, सराय हकीम, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मामू भांजा रोड, आगरा रोड होते हुए दुबे के पड़ाव पर समापन होगा।
विज्ञापन

दूसरी शोभायात्रा को लेकर डॉ. बीआर अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति संरक्षक मंडल के मूलचंद गौतम ने बताया कि उनकी समिति की शोभायात्रा शाम चार बजे से निकाली जाएगी। शोभायात्रा अध्यक्ष हरि बाबा गौतम की अध्यक्षता में होगी। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री चौ. महेंद्र सिंह व राजाराम होंगे। शोभायात्रा का शुभारंभ बौद्ध भिक्षु करेंगे। शोभायात्रा में महापुरुषों व शिक्षा से जुड़ी झांकियां होंगी। प्रशासन ने उन्हें शाम चार बजे से रात 11 बजे तक की स्वीकृति दी है। शोभायात्रा डॉ. अंबेडकर पार्क से शुरु होकर कठपुला, रसलगंज, हकीम सराय, बाहरद्वारी, मीरीमल की प्याऊ, पत्थर बाजार, मामू-भांजा, सिसिया पाड़ा होते हुए दुबे का पड़ाव पहुंचेगी। यहां जीटी रोड स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के पास यात्रा का समापन होगा। इस विवाद में देर रात तक हल निकालने का प्रयास सफल न होने पर दोनों शोभायात्राएं निकाला जाना तय हुआ है।
विज्ञापन

-
फिर न अपनाई जाए ये प्रक्रिया
समिति के अध्यक्ष अभय कुमार ने समाज के लोगों से अपील की है कि भविष्य में प्रक्रिया दोबारा न अपनाई जाए, जिससे समाज आपस में न बंटे। कहा कि वे पहले दिन से एक शोभायात्रा के पक्षधर रहे हैं। मगर समाज में ऐसे हालात बन गए। वे अपना कदम पीछे हटा सकते थे। मगर अनुमति जारी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें