शोभायात्रा में मां काली के स्वरूप के साथ श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव निधौली में पारंपरिक काली मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें शोभायात्रा भी निकाली गई। शुभारंभ ग्राम प्रधान धरमू ने किया। शोभायात्रा पूरे गांव में भ्रमण करती हुई निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजन की व्यवस्था में जीतेश, विपिन, झम्मन, कालू, अनिल आदि मौजूद रहे।