हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गोरा पहलवान फाउंडेशन एवं मां सुरजा देवी सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के संयुक्त के तत्वावधान में 14वां प्रसाद-भंडारा विष्णुपुरी में आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंयाचत अध्यक्ष विजय सिंह ने महाआरती एवं कन्याओं को प्रसाद देकर किया। यहां भक्तों ने हनुमान समेत विभिन्न झांकियां निकाली। जय हनुमान ज्ञान गुण सागर.. के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
आयोजन में अध्यक्ष डॉ. संजय वरुण प्रताप सिंह, फाउंडेशन के अध्यक्ष ठा. सोभांश गोरा पहलवान, डॉ. देवराज सिंह, ठा. धर्मेंद्र सिंह, ठा. विनय सिंह गोरा, राहुल कुमार, गिरधर गुप्ता, आलोक सक्सेना, मानस जिंदल, कैलाश, संजय कुमार, राजीव गौड़, नवनीत, ललित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद