फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जिला कारागार में बीमारी से बंदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में सजा काट रहे बंदी की बीमारी के चलते मौत हो गई। बंदी को इलाज के लिए आगरा ले जाया गया था। टप्पल के गांव खंडेहा का रहने वाला पप्पू शर्मा उर्फ कालिया हत्या के आरोप में 18 अक्तूबर 2016 से जेल में बंद था। 30 सितंबर 2020 को उसे अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पप्पू को फेफडे़ की बीमारी थी। पहले उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां से उसको आगरा के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को उसकी मौत हो गई। उसके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पप्पू के तीनों बेटी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें