फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News : प्राइड फार्मा का दवा गोदाम सीज, तीन करोड़ की दवाएं मिलीं

Fri, 23 Sep 2022 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टीम ने गोदाम की जांच की और दस्तावेज भी देखे। गोदाम में बड़ी मात्रा में दवाएं रखी मिली हैं, जिनकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। टीम ने गोदाम को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई रात 10 बजे तक जारी रही।
विज्ञापन
फफाला मार्केट में गोदाम में दवाओं की जांच करते खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की मंडलीय टीम ने बृहस्पतिवार को बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री करने पर फफाला बाजार स्थित प्राइड फार्मा के एक गोदाम को सीज कर दिया। करीब नौ घंटे तक चली कार्रवाई में टीम को यहां करीब तीन करोड़ रुपये की दवाएं मिली हैं। अफसरों की मानें तो दवाओं की बिना बिल ही आपूर्ति हुई थी। टीम ने दवाओं के अलग-अलग 15 नमूने लेकर उन्हें जांच को प्रयोगशाला भेजा है। इस कार्रवाई से दवा मार्केट फफाला में खलबली मच गई। कई दुकानदार कार्रवाई के डर से दुकानें बंद कर चले गए।
विज्ञापन


खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त पूरन चंद्र के नेतृत्व में अलीगढ़ के औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी, हाथरस दीपक कुमार एवं कासगंज के औषधि निरीक्षक रमेश चंद्र आदि की मंडलीय टीम दोपहर करीब एक बजे रेलवे रोड के फफाला दवा मार्केट पहुंच गई। टीम ने यहां गोदाम पर छापा मारा। इस गोदाम को बिना लाइसेंस ही संचालित करने और दवाओं की बिक्री करने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। अफसरों के अनुसार यहां मुकेश कश्यप के नाम पर एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस है, लेकिन गोदाम का बिना लाइसेंस ही संचालन हो रहा था। टीम ने गोदाम की जांच की और दस्तावेज भी देखे। गोदाम में बड़ी मात्रा में दवाएं रखी मिली हैं, जिनकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। टीम ने गोदाम को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई रात 10 बजे तक जारी रही।

सहायक आयुक्त पूरन चंद्र ने बताया कि गोदाम का बिना लाइसेंस ही संचालन हो रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर जांच व सीज करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि दवाएं की गुणवत्ता की जांच प्रयोगशाला से होगी। तभी साफ हो सकेगा कि दवाएं असली हैं या फिर नकली हैं। उन्होंने बताया कि अब गोदाम संचालन को लेकर गोदाम संचालक के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। टीम की इस छापमार कार्रवाई को लेकर फफाला मार्केट में खलबली मची रही। कई दवा दुकानदार दुकानों के शटर बंद कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें