फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछला भुगतान हुआ नहीं, नए सत्र में गन्ना खरीद की फिर तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान संघर्ष मोर्चा के किसानों की शुक्रवार को साथा चीनी मिल पर पृथ्वी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अभी तक जिले के गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो सका है। सितम्बर महीना आ गया है लेकिन अलीगढ़ के गन्ना किसानों को अभी तक यह नही पता है कि उनका गन्ना किस चीनी मिल में जाएगा।
विज्ञापन

इस वर्ष भी गन्ने के खेत में गेहूं की बुबाई नही हो पाएगी। रवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल से अलीगढ़ का गन्ना किसान नई चीनी मिल के लिए संघर्ष कर रहा है। किंतु किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए एक बार फिर एकत्रित होकर आंदोलन की तैयारी करनी होगी।
किसान बलवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासिमपुर की चुनावी रैली में किसानों से नई चीनी मिल लगाने का वादा किया था, वो भी पूरा नही हुआ है। दो महीने बाद गन्ना की फसल कटेगी। गन्ना चीनी मिल में डाला जाएगा या इस वर्ष भी गायों के चारे में देने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

अजीत पाल सिंह ने बताया कि बैठक में सभी किसानों ने निर्णय लिया कि पहले अलीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। यदि कोई ठोस आश्वासन नही मिला तो सभी किसान एकत्रित होकर लखनऊ में आंदोलन की तैयारी करेंगे।
टीटू चौहान ने कहा कि विधानसभा सत्र के समय सभी किसान लखनऊ पहुंचकर अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर जहरी सिंह, कुसुम सिंह, बंटी ठाकुर, राकेश कुमार, विचित्र कुमार, ब्रजेश पाल सिंह, संदीप चौहान, प्रमोद कुमार, कौशल कुमार, प्रवीण कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रताप सिंह, बॉबी शर्मा, देवेंद्र पाल सिंह, हरपाल सिंह, रोबी सिंह, विकास लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें