फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तलाक वापस लेने का दबाव, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मथुरा जिले की मिठठौली गांव की एक महिला व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ घर पर आकर मारपीट करने और गला दबाकर जान से करने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पीड़िता की बेटी का पूर्व पति तलाक वापस लेने के लिए यह सब करा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि मथुरा जिले के मिठठौली गांव की एक महिला व दो युवक गांव में आए और पीड़िता की बेटी का नाम लेकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि उसकी बेटी का पति से तलाक हो गया है। वह पुलिस में नौकरी करती है। उसकी बेटी उसकी इकलौती संतान है। आरोपी महिला उसकी बेटी की जेठानी है। पति की मृत्यु हो जाने के बाद से जेठानी के पीड़िता की बेटी के पूर्व पति से अवैध संबंध थे। जिसके चलते बेटी का पूर्व पति पीड़िता की बेटी को परेशान करता है। तलाक वापस लेने का दबाव बनाता रहता है। महिला ने धेवते को अकेला पाकर उठाने की धमकी भी दी है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें