फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पांच हजार की, हल्ला बोल रैली में शामिल हुए 500 कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली में आयोजित हल्ला बोल रैली में रविवार को अपने जिले से काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा.संतोष सिंह व महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी की अगुवाई में 500 कांग्रेसी दिल्ली पहुंचे और महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोला। सबसे खास बात है कि जब इस रैली की तैयारियों के लिए बैठक हुई थी, उसमें प्रदेश प्रभारी के सामने 5000 कार्यकर्ताओं को ले जाने का दावा किया था।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह ने बताया कि बसों के जरिये 500 कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान आयोजित महंगाई विरोधी हल्ला बोल रैली में शामिल हुए। इसमें बसों की व्यवस्था के लिए विनीत कुमार व हरियाणा प्रभारी/राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने सहयोग किया। इसके अलावा काफी संख्या में लोग निजी वाहनों से भी गए। इस दौरान महंगाई के विरोध में देश की सरकार केखिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुशील गुप्ता, मुकेश वार्ष्णेय, आनंद बघेल सागर सिंह तोमर, शाहिद खान, राशिद खान, महिला जिलाध्यक्ष जरीना आगा, आगा यूनुस, पूर्व महानगर अध्यक्ष परवेज खान, रूही जुबैरी, नदीम खान, युवा जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक आदि तमाम कांग्रेसी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें