आज जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की जांच होगी। प्रसव पूर्व जांच और परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया जाएगा। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि केंद्रों पर कोविड रोधी टीकाकरण के लिए विशेष काउंटर लगाए जाएंगे।