मैक्स लोडर ने पीछे से गर्भवती महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर घायल हो गई। महिला की मेडिकल में मौत हो गई। गांव के लोगो ने मैक्स लोडर को तो पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को थाने में खड़ा करा लिया है।
मैक्स लोडर की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत हो गई। कोतवाली के गांव जामनका के मुख्य मार्ग पर 6 अगस्त की रात करीब 8 बजे एक मैक्स लोडर ने आठ माह की गर्भवती सकिरा बेगम पत्नी भूरा खां उम्र 35 वर्ष को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां रात करीब दस बजे महिला की मौत हो गई। गांव के लोगो ने मैक्स लोडर को तो पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को थाने में खड़ा करा लिया है। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया। 7 अगस्त को सकिरा को सुपर्द ए खाक कर दिया गया। पुलिस के अनुसार तहरीर के अनुसार कार्रवाई होगी।