जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश कुमार पांडेय ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजना प्रक्रियाधीन है, जिसे 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद स्तर से संबंधित छात्र धनराशि वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, लखनऊ पहुंच रहे हैं। इसके लिए वे वहां तक परेशान न हों। इससे जुड़ी संबंधित जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन, अलीगढ़ में संपर्क कर सकते हैं। संवाद