फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भोग -प्रसाद चढ़ाकर बालाजी का गुणगान

विज्ञापन
बालाजी महाराज के वार्षिकोत्सव पर सजा छप्पन भोग दरबार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के औद्योगिक क्षेत्र तालानगरी स्थित श्री मंगलकारी बालाजी महाराज मंदिर पर चल रहे दो दिवसीय 17वें वार्षिकोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। श्री बालाजी महाराज के महायज्ञ में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर आहुति दी। इस दौरान मेवाओं से निर्मित बालाजी महाराज का बंगला दर्शन कराया गया। इस दौरान दर्शनों को भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में आचार्यों ने वेदी, पंचांग पीठ, सर्वतोभद्र, नवग्रह पूजन कर एवं भगवान गणेश, बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार, विष्णु, लक्ष्मी, शिव-पार्वती, राधा- कृष्ण का पूजन किया गया। पांच कुंडीय महायज्ञ में यजमान डॉ. अमित अग्रवाल थे। स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने कहा कि महायज्ञ में दी गईं आहुतियां वातावरण को शुद्ध करने के साथ ही अन्त:करण की शुद्धि हेतु भी अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


सांयकालीन बेला में एक शाम बालाजी महाराज के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा किया गया। शुभारंभ स्वामी पूर्णानंदपुरी एवं चेयरमैन हरदुआगंज तिलकराज यादव ने संयुक्त रूप से किया। भजन संध्या में भक्तजन बालाजी का गुणगान करते हुए झूमते नजर आए। आगरा के कलाकारों द्वारा निर्मित पंच मेवाओं के बालाजी महाराज बंगला भोग दर्शनों को भक्तों की कतारें लगी रहीं।

भक्तों ने बालाजी महाराज की परिक्रमा की और भंडारा, प्रसादी ग्रहण किया। आयोजन में मनोज अग्रवाल, ललित दीवान, डॉ. योगेंद्र गुप्ता, कपिल शर्मा, मुकुल मित्तल, अनिल बंसल, महादेव अग्रवाल, दिनेश मित्तल, पवन कुमार वार्ष्णेय, विमल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मनोज गोकुल, आकाश वार्ष्णेय, अतुल मित्तल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें