हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की आठ व नौ नंबर यूनिट से 15 दिन बाद उत्पादन शुरू हो गया है।
गौरतलब है कि 15 दिन पहले बिजली की मांग कम होने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर दोनों यूनिट से उत्पादन बंद करा दिया था। मांग बढ़ने पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे से दोनों यूनिटों को लाईटअप किया गया। महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया है कि सात नंबर यूनिट लगभग तीन माह से बंद चल रही है। वर्तमान में चार यूनिटों में से तीन यूनिटें ही विद्युत उत्पादन कर रही हैं। यदि चारों यूनिटें सुचारू रूप से चलाई जाए तो 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है।