भाजपा नेताओं के साथ पूजा शकुन पाण्डेय
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन पांडेय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मानव बम बनने और पाकिस्तान जाने की इजाजत मांगी है। उन्होंने यह भी पूछा है कि आज देश को गांधी की जरूरत है या फिर गोडसे की। लेडी गोडसे के नाम से जाने जाने वाली पूजा शकुन ने सभी राजनीतिक पार्टियों को कोसती हुई नजर आई।
बात दें कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके पुतले को गोली मारने और जलाने के बाद से ही वह सुर्खियों में है।