फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा : रिया ने प्रदेश में किया टॉप तो छठवें स्थान पर रहा भाई आयुष

विज्ञापन
पिता नीरज सिंह, मां ​बबिता सिंह के साथ खुशी मनातीं यूपी पॉलिटेक्निक टॉपर रिया सिंह व भाई आयुष जाद? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ग्रुप ‘ए’ में रिया सिंह ने प्रदेश में टॉप किया, जबकि छोटे भाई आयुष जादौन ने इसी ग्रुप में प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया। पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के इतिहास में संभवत: पहला मौका होगा जब बहन-भाई की जोड़ी ने एक साथ टॉप-टेन में जगह बनाई है।
विज्ञापन

सोमवार को पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। ग्रुप ‘ए’ में रिया सिंह ने 376.58 अंक के साथ प्रदेश में टॉप किया, जबकि भाई आयुष ने इसी ग्रुप में प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया। भाई-बहन की सफलता पर रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। देर रात तक बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। महानगर के स्वर्ण जयंती नगर निवासी नीरज कुमार व बबिता सिंह के बेटी रिया सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के स्कूल में कक्षा एक से कक्षा 12 तक की पढ़ाई की। पिछले दिनों आए स्कूल के परीक्षा परिणाम में रिया ने 97 फीसदी अंक हासिल किया था। उन्होंने कहा कि पॉलिटेक्निक की संस्था में प्रवेश लेने का कोई इरादा नहीं है, बल्कि उनका पूरा जोर आईआईटी पर है। बी.टेक करने के बाद आईएएस बनना है। प्रदेश में छठा स्थान करने वाले आयुष संत फिदेलिस स्कूल में 10वीं के छात्र हैं, जिनका परीक्षा परिणाम आना बाकी है। उन्हें टर्म-1 में 99.1 अंक मिले थे। उनकी मां बबिता सिंह जहां बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय में शिक्षिका हैं। वहीं, पिता नीरज कुमार अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में शिक्षक हैं।
अमर उजाला ने दी टॉपर की जानकारी, पिता खुशी से झूमे
पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में रिया सिंह के प्रदेश में टॉप करने की जानकारी जब अमर उजाला ने रिया के पिता नीरज कुमार को दी तो आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने कहा कि यह सुनकर काफी अच्छा लगा। उन्हें बेटी की टॉपर होने की जानकारी अमर उजाला ने दी, इसके लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें