फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : राजनीतिक दलों ने लगाए निगरानी कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहले चरण में मतदान समाप्ति के बाद धनीपुर मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सीसीटीवी कैमरों व पैरा मिलिट्री फोर्स के साए में सुरक्षा हो रही है। यहां ईवीएम की सुरक्षा को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी ईवीएम की देखरेख के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों ने भी अपने-अपने कैंप लगा लिए हैं, जो 200 मीटर की दूरी से हरेक गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल, यहां बसपा व सपा को ही कैंप लगाने की अनुमति मिल सकी है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम- वीवीपैट की चक्रवार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए सात जोनल एवं 56 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें