फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : राजा भैया ने छोड़ी रालोद, थामेंगे पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के निवर्तमान युवा प्रदेश महासचिव राजा भैया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जल्द ही वह कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।
विज्ञापन

राजा भैया ने रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय पर आरोप लगाया कि वह भाजपा के एजेंट हैं। उन्होंने कहा कि रामाशीष राय भाजपा के पुराने नेता हैं। वह मोदी फॉर पीएम अभियान का हिस्सा रहे हैं। उन्हें भाजपा ने एक बड़े प्लान के लिए रालोद में भेजा है। राजा भैया ने कहा कि मुसलमानों ने रालोद को शत प्रतिशत वोट किया, लेकिन मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों पर पार्टी कोई भी बयान जारी नहीं करती है। रालोद स्व. चरण सिंह और अजीत सिंह के सिद्धांतों से भटक चुकी है। वह गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, दलित, मुस्लिम की लड़ाई लड़ते रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें