फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आठ को बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

Fri, 06 Dec 2024 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिसंबर को गांव-गांव में बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। सोमवार से घर-घर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दवा पिलाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. स्कन्द राजा ने बताया है कि जनपद में आठ दिसंबर से पोलियो से सुरक्षा प्रदान करने का अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव में स्कूलों, पंचायत घरों अथवा ऐसे स्थानों पर पोलियो बूथ बनाए जा रहे हैं, जहां बच्चों को अभिभावक दवा पिलवा सकें। जो बूथ पर दवा पीने से छूट गये हैं उनको घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दवा पिलाई जाएगी। पोलियो की दवा पिलाने के लिए स्वयंसेवी संगठनों के साथ ही पोलियो की दवा पिलाने के लिए शिक्षकों का भी सहयोग लिया जा रहा है। चार दिसंबर से बच्चों के पोषण के लिए विटामिन की दवा पिलाई जा रही है। इस दवा के पीने से बच्चों को विटामिन ए से होने वाली बीमारी से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें