फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गजों के साथ वर्दी की प्रतिष्ठा भी दांव पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान आज होने जा रहा है। इस बार जिले के लोधा, गोंडा और इगलास ब्लाक में यह चुनाव है। पुलिस प्रशासन के लिए इस बार सबसे बड़ी परीक्षा शांतिपूर्ण मतदान कराने की है। इसकी बड़ी वजह जिले के वह दो प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक घराने हैं, जिनमें इसी पंचायत चुनाव से जुड़ी सियासी रंजिश चरम पर है और दोनों का चुनाव क्षेत्र भी इसी चरण में है और दोनों के परिवारों से कई प्रत्याशी आमने-सामने हैं। पुलिस प्रशासन ने इन्हीं दोनों घरानों को देखते हुए इस चरण पर विशेष फोकस रखा है और इस चरण में एक कंपनी आरएएफ अतिरिक्त लगाते हुए अधिकारियों को भी अतिरिक्त लगाया है। पूर्व विधायक स्व. मलखान सिंह के परिवार और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के बीच सियासी प्रतिद्वंद्विता पंचायत चुनाव को लेकर ही चली आ रही है। करीब दस साल बाद दोनों परिवार इस बार एक साथ एक ही ब्लाक से चुनाव मैदान में हैं। कुछ सीटें तो ऐसी हैं, जिनमें गुड्डू के प्रत्याशियों के सामने मलखान सिंह पक्ष के प्रत्याशी हैं तो मलखान सिंह पक्ष के प्रत्याशियों के सामने गुड्डू के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चूंकि दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी हैं तो पुलिस  प्रशासन भी इस चरण के मतदान को लेकर बेहद चौकन्ना है। बात अगर दोनों घरानों की करें तो इसी चरण में खुद गुड्डू, उनकी पत्नी, एक बेटा व पुत्रवधू के अलावा मलखान सिंह की पत्नी, बेटा चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें