फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: थाने पर धरना तो पुलिस ने युवक को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के शक में तीन दिन से खैर पुलिस की हिरासत में बैठाए गए युवक को नहीं छोड़ जाने पर महिला पुरुष एकत्रित होकर कोतवाली में धरने पर बैठ गए। कोतवाली में धरना प्रदर्शन देख पुलिस बैकफुट पर आ गई और युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

बीते दिनों सोफा चौकी से चंद कदमों की दूरी पर खेड़ा निवासी साहब सिंह के मकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे। घटना से दो दिन पूर्व फतेहपुर निवासी भूपेंद्र, साहब सिंह के घर मजदूरी करने गया था। पुलिस ने चोरी के शक मेंं 30 अगस्त को भूपेंद्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। तभी से उसके परिजन कोतवाली के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि पुलिस जानबूझकर उन्हें टहला रही थी और भूपेंद्र को नहीं छोड़ रही थी। रविवार को महिला पुरुष एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। धरना देख खैर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। बुलाए जाने पर कोतवाली आने की बात कहते हुए भूपेंद्र को परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन उसे लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें