सोमना मोड पर लूट की झूठी सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। लेकिन मामला मारपीट का निकला। पुलिस ने बिना कार्रवाई के दोनों पक्षों को जाने दिया।
दरअसल, 1 जुलाई की दोपहर कासगंज डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। परिचालक अनिल कुमार का किसी सवारी से टिकट को लेकर विवाद हो गया। इसी के चलते सोमना मोड़ पर परिचालक व सवारी में मारपीट हो गई।
परिचालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दे दी। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली तो मामला मारपीट का निकला। जिसके बाद बस को बिना किसी कार्रवाई के रवाना कर दिया।