फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोकशी की शिकायत पर दौड़ी पुलिस, सरीक के घर जाकर देखा तो मिला कुछ ओर

Sat, 30 Sep 2023 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक ने पुलिस को बताया कि एक दूसरे समुदाय के युवक ने एक निराश्रित गाय को घर में बांध लिया है, गोकशी होने की संभावना है। थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि सूचना झूठी थी।
विज्ञापन
थाना गंगीरी, अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव कनौवी निवासी सरीक पुत्र शरीफ खां बकरी चराता है। उसके यहां पहले ही दो गाय हैं, लेकिन दूध नहीं दे रही हैं। इसलिए सरीक ने शुक्रवार को एक दूध देने वाली निराश्रित गाय को पकड़ कर अपने घर बांध लिया, ताकि घर में दूध हाेने लगे। जिसकी सूचना गांव के ही अन्य युवक ने पुलिस को दे दी।

विज्ञापन


युवक ने पुलिस को बताया कि एक दूसरे समुदाय के युवक ने एक निराश्रित गाय को घर में बांध लिया है, गोकशी होने की संभावना है। थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि सूचना झूठी थी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सरीक खां के पास पहले से ही दो गाय हैं, लेकिन दूध नहीं दे रही थीं। इसलिए सरीक ने एक दूध देने वाली गाय को बांध लिया। पूरे गांव ने भी यही बताया कि सरीक गाय कटवाने का काम नहीं करता है, बल्कि गायों को पालता है, जिससे उसे दूध मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें