फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कॉल सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी: 13 लोग गिरफ्तार जिनमें 12 महिलाएं, वैवाहिक वेबसाइट बनाकर करते थे ठगी

Wed, 05 Oct 2022 12:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर महानगर के दो कॉल सेंटरों से 13 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 12 महिलाएं हैं। गिरफ्तार लोगों में स्थानीय नेटवर्क का सरगना दंपती भी शामिल है। नेटवर्क का मुख्य सरगना झारखंड के जामताड़ा में है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर महानगर के दो कॉल सेंटरों से 13 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 12 महिलाएं हैं। गिरफ्तार लोगों में स्थानीय नेटवर्क का सरगना दंपती भी शामिल है। नेटवर्क का मुख्य सरगना झारखंड के जामताड़ा में है। यह गिरोह एक नामी वैवाहिक वेबसाइट की तर्ज पर तीन साल से अपनी वेबसाइट पर विवाह के इच्छुक पुरुषों का रजिस्ट्रेशन करता था। फर्जी दुल्हन से संपर्क कराके  ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठता था। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार साइबर पोर्टल पर आ रही शिकायतों पर साइबर सेल की मदद से हुई जांच में गांधीपार्क थाने के मोती मिल कंपाउंड व सिविल लाइंस थाने के मथुरा नगर में किराये के मकानों में कॉल सेंटर संचालन की जानकारी मिली। जांच में उजागर हुआ कि सूर्य सरोवर रमेश विहार थानाक्षेत्र क्वार्सी के रहने वाले दंपती देवेंद्र और मालती इन दोनों कॉल सेंटरों का संचालन अपनी निगरानी में करा रहे हैं। दोनों जगह अलग- अलग टीमें काम करती हैं। यह गैंग एक प्रमुख वैवाहिक साइट की तर्ज पर उससे मिलती जुलती डिजाइन की बेस्ट पार्टनर, पार्टनर, माई पार्टनर, विवाह डॉटकाम नाम की वेबसाइट बनाकर ठगी करते थे। पहले ये वैवाहिक विज्ञापन पर आवेदन करने वाले पुरुषों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली करते थे, फिर गिरोह की महिलाएं फर्जी दुल्हन बनकर बातचीत के दौरान उनसे ठगी या ब्लैकमेलिंग करती थीं। मोती मिल कंपाउंड में एक किराये के मकान में, जबकि मथुरा नगर में सलिल कुमार के मकान में किराये पर यह सेंटर चल रहा था। दोनों जगह पुलिस टीमों ने छापा मारा, जहां मोती मिल से पांच व मथुरा नगर से दंपती सहित आठ लोग गिरफ्तार किए। पूछताछ के बाद शाम को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

ये हुए गिरफ्तार
देवेंद्र व मालती के अलावा, मोती मिल कंपाउंड के सेंटर की निगरानीकर्ता हजीरा, तुर्कमान गेट की सिदरतिला मुंतहा, सूर्य सरोवर की कनिका शर्मा, बरौला की मधु राजपूत, बैंक कालोनी क्वार्सी की स्नेहा सिंह, जीवनगढ़ की सुमाइला, सारसौल की दीपिका, घनश्यामपुरी की लक्ष्मी, किशनपुर की मोनिका शर्मा, इंदिरा नगर की नम्रता, फदलपुर अतरौली की अंकिता, घनश्यामपुरी की सपना शामिल हैं। गिरफ्तार महिलाओं में एक निगरानी कर्ता है, जबकि बाकी सभी कॉलर हैं। इनको 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन व ठगी  की गई रकम में से 5 से 10 फीसदी कमीशन मिलता था।

छापेमारी में बरामद सामान
तीन चेक बुक, एटीएम कार्ड, करीब 52 हजार कैश, 28 सिम कार्ड, 37 मोबाइल, 12 रजिस्टर, छह पीसी, दो प्रिंटर, दो राऊटर, छह सीपीयू, आठ मोनीटर, तीन माउस, छह की-बोर्ड, 9 डाटा शीट, 21 कॉपी, एक फ्लेक्स बोर्ड आदि
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से साइबर सेल पर मिली शिकायतों को संज्ञान में लेकर जांच की गई। इसी जांच में यह खुलासा हुआ है। इससे जुड़े अन्य नेटवर्कों पर भी टीम काम कर रही हैं।

कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें