भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद।
- फोटो : samvad
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना में शामिल होने के लिए जाने की सूचना पर पुलिस ने भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष देेवेंद्र सिंह यादव को बृहस्पतिवार की सुबह उनके गांव बिलौना स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। उनके साथ हरी किशन यादव, राजेश यादव, मनोज यादव, विक्रम सिंह, अनिल कुमार, जय प्रकाश, आनंद कुमार आदि कार्यकर्ता भी धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे।