फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेविंग  और बाल काटने के लिए खुली दुकान तो पुलिस ने कराई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो.. प्वाइंटर -रामबाग कालोनी में दुकान खुलने की सूचना पर कई युवाओं ने पहुंचकर लगाया था नंबर अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। रामबाग कालोनी में बुधवार को एक हेयर सैलून खुला तो सूचना पर कई युवा दाढ़ी व बाल बनवाने पहुंचे। सूचना पर आई लैपर्ड ने दुकान को बंद कराया। कहा कि लॉकडाउन में अभी तक हेयर कटिंग सैलून खोलने की अनुमति नहीं है। इसके बाद एक दो ग्राहकों को लाभ मिला, बाकी सभी मायूस होकर वापस लौटे। लॉकडाउन में दाढ़ी बढ़ने और बाल बढ़े होने से कई लोग परेशान है। वह अपने बाल व हजामत बनवाना चाहते हैं। जबकि नवरात्र के बाद से कई लोगों ने तो अपने अपने घर में नाई को बुलाकर हजामत बनवाई है। विभिन्न मोहल्लों में सैलून में कार्यरत नाई घर पर पहुंचकर कटिंग बनवा रहे हैं। ऐसे में बुधवार को शहर की रामबाग कालोनी में खुशी हेयर सैलून खुला तो कई लोग कटिंग कराने और शेविंग कराने पहुंच गए। दो अंदर और चार से पांच युवा बाहर अपने अपने दो पहिया वाहन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मौके पर पहुंचे लैपर्डकर्मियों ने खुली दुकान और उसमें बैठे ग्राहकों का फोटो लिया और संचालक को दुकान बंद रखने के लिए कहा। ऐसे में दुकानदार ने मौके पर अंदर बैठे दो ग्राहकों की हजामत बनाई और दुकान को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें