फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार लूट में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

Thu, 21 Mar 2024 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ से किराये पर कार लेकर आने के बाद चालक को पीटकर उतार देने और कार लूटकर ले जाने के मामले में दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। उनके कब्जे से लूटी गई कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन



हाथरस के थाना सहपऊ के गांव सुल्तानपुर निवासी अमित कुमार के अनुसार बल्लभगढ़ से किराये पर कार लेकर आए बदमाशों ने दनकौर नहर के पास पहुंचते ही कार रुकवा ली। इसके बाद बंधक बनाकर उन्हें पीछे की सीट के नीचे डाल दिया। इसके बाद हाईवे पर पचपेड़ा के समीप कार से उतारकर कार और उनका मोबाइल लूटकर भाग गए थे। इससे पहले कार चालक से पेटीएम के जरिये रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे।



सीओ शुबेंदु सिंह के अनुसार सर्विलांस के जरिये बदमाशों को ट्रेस किया गया। इसके आधार पर बलवंत नगरिया-हुरसैना मार्ग पर पुनीत निवासी वान थाना छतारी जिला बुलंदशहर और डूडा खेड़ा थाना छतारी जिला बुलंदशहर निवासी एक नाबालिग को दबोचा गया। उनके पास से लूटी गई कार और तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में पुनीत ने बताया कि कर्ज अधिक हो जाने के कारण घटना को अंजाम दिया। मामले में अन्य आरोपी भागे हुए हैं, जिन्हें भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें