फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार लूट में वांछित को पुलिस ने दबोचा

Wed, 17 Apr 2024 04:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने कार लूट के मामले में वांछित एक लुटेरे को पुलिस ने दबोचा है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि हरियाणा के बल्लभगढ़ से किराये पर कार लेकर आने के बाद बदमाशों ने चालक को पीटकर क्षेत्र में सड़क किनारे उतार दिया था और कार व मोबाइल लूटकर भाग निकले थे।
विज्ञापन



इस घटना में वांछित अक्की उर्फ अखिलेश यादव निवासी डूडा खेड़ा थाना छतारी बुलंदशहर को मंगलवार को महरावल पुल के पास से दबोच लिया गया। उसने लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें