फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, पति कर रहा दूसरी शादी: पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा, हवालात में किया बंद

Sun, 10 Aug 2025 05:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पति गांव आया और कहने लगा कि 10 अगस्त की सुबह कासगंज में दूसरी शादी करने जा रहा है। इस पर संगीता देवी ने थाने में सूचना दी, जिस पर पुलिस ने उसके पति को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
हवालात में किया बंद - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी के गांव रतरोई निवासी संगीता देवी की शिकायत पर गंगीरी पुलिस ने उसके पति अनिल कुमार को पकड़कर थाने की हवालात में बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वह झारखंड की निवासी है और 20 साल पहले अनिल कुमार के साथ शादी हुई थी। तीन बड़े-बड़े बच्चे हैं। पति दिल्ली में रहता है। 9 अगस्त को पति गांव आया और कहने लगा कि 10 अगस्त की सुबह कासगंज में दूसरी शादी करने जा रहा है। इस पर संगीता देवी ने थाने में सूचना दी, जिस पर पुलिस ने उसके पति को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें