फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: 6 दिसंबर को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, शहर को चार जोन और नौ सेक्टरों में बांटा, ये रहेंगे इंतजाम

Wed, 06 Dec 2023 12:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छह दिसंबर को लेकर अलीगढ़ शहर में सेक्टर स्कीम लागू की गई है। शहर को चार जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया है। शहर की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन के स्तर से सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
शहर में अलर्ट है पुलिस-फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह दिसंबर यानि अयोध्या के विवादित ढांचे को गिराए जाने का दिवस है। इसे लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए सेक्टर स्कीम लागू की गई है। शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं चार जोन भी बनाए गए हैं।  

विज्ञापन


एडीएम सिटी स्तर से आदेश जारी किए जाने के बाद 5 दिसंबर देर रात से शहर में स्कीम लागू हो गई है। बता दें कि शहर की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन के स्तर से सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 

मथुरा पुलिस ने पाबंद किए हिंदू संगठन के लोग
इधर, मथुरा में धर्म स्थल पर पूजा अर्चना के ऐलान को लेकर मथुरा पुलिस प्रशासन ने कुछ लोगों को पाबंद किया है। जिनमें हिंदू संगठन की सासनी गेट निवासी गौरी आर्य भी शामिल हैं। गौरी आर्य का कहना है कि हमारे संगठन के स्तर से दीप दान का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें