गांव मढ़ोली निवासी 20 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र कलियान सिंह का दोस्त शिवा जवां थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में रहता है। शिवा कुछ दिन पहले दुर्घटना में घायल हो गया था। कलियान सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर शाम करीब पांच बजे विशाल गांव खेड़ा निवासी धीरज पुत्र फूल सिंह, अंकेश पुत्र सुनील और जरगवा निवासी विकास पुत्र नरेश पाल के साथ शिवा की तबीयत देखकर लौट रहे थे। चारों दोस्त एक ही बाइक पर थे, तभी गांव मीरगढी के निकट पुलिस ने उन्हें रोक लिया। चार सवारी होने के कारण चारों दोस्त डर गए और बाइक छोड़कर भागने लगे। धीरज और अंकेश को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि विशाल और विकास भाग गए। पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा किया तो विशाल काली नदी में कूद गया। तभी से विशाल लापता है।