फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi: रूक सकती है 13वीं किस्त, काफी किसानों को डाटा हो रहा रिजेक्ट, जान लें यह कारण

Thu, 16 Feb 2023 01:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीएससी, जन सेवा केन्द्र से पंजीकरण कराने वाले सभी किसान शासन के निर्देशानुसार ओपन सोर्स से पंजीकरण कराते समय स्पष्ट खतौनी एवं आधार की प्रति अपलोड कराएं। इन डॉक्यूमेंट को अपलोड न होने की स्थिति में काफी सख्या में कृषकों का डाटा रिजेक्ट हो रहा है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त आने वाले है। किसान इंतजार कर रहे हैं, पर उन्हें यह नहीं पता कि काफी किसानों का डाटा रिजेक्ट हो रहा है। जिसके कारण अगली किस्त खाते में नहीं पहुंच पाएगी। उन किसानों को एक मौका और दिया गया है कि वह पुनः अभिलेखों को अपलोड करायें, जिससे उनका डाटा पुनः सत्यापित हो सके।

विज्ञापन


उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत ओपन सोर्स जैसे सीएससी, जन सेवा केन्द्र से पंजीकरण कराने वाले सभी किसान शासन के निर्देशानुसार ओपन सोर्स से पंजीकरण कराते समय स्पष्ट खतौनी एवं आधार की प्रति अपलोड कराएं। इन डॉक्यूमेंट को अपलोड न होने की स्थिति में काफी सख्या में कृषकों का डाटा रिजेक्ट हो रहा है।
        
अभिलेखों के अपलोड न होने एवं अस्पष्ट अभिलेखों के कारण रिजेक्टिड डाटा को किसान पीएम किसान पोर्टल पर UPDATION OF SELF REGISTERED FARMERSUPDATION OF SELF REGISTERED FARMERS के माध्यम से पुनः अभिलेखों को अपलोड करायें, जिससे उनका डाटा पुनः सत्यापित हो सके। इसके साथ ही आगामी किश्त प्राप्त करने के लिये कृषकों की ई केवाईसी अनिवार्य है और पीएम किसान पोर्टल पर भूलेख अंकन भी होना आवश्यक है। 
विज्ञापन


जिन किसानों के मोबाइल नम्बर बदल गये हैं या पंजीकरण एवं आधार में लिंक मोबाइल नम्बर बन्द हो गये हैं, जिनमें ओटीपी न जा पाने से उनकी ई केवाईसी नहीं हो पा रही है, तो वे किसान अपना नया मोबाइल नम्बर सीएससी, आधार केन्द्र अथवा जन सेवा केन्द्र जाकर अपने आधार से लिंक करायें, जिससे उनकी ई केवाईसी हो सके।

किसान अपनी सम्बन्धित तहसील से सम्पर्क कर भूलेख अंकन भी करायें, जिससे किसानों को आगामी किश्त का लाभ प्राप्त हो सके। बैंक जाकर अपने खाते की आधार सीडिंग एवं अपने खाते को एनपीसीआई से लिंक करायें।

ऐसे चैक करें अपना स्टेटस

  • pmkisan.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर Farmers Corner के Beneficiary Status पर क्लिक करें
  • आधार संख्या या बैंक खाता संख्या लिखें
  • डेटा प्राप्त करें पर क्लिक करें
  • आपको दिखने लग जाएगा स्टेटस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें