मुजफ्फरनगर में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बॉक्ंिसग बालिका प्रतियोगिता 7 से 10 जुलाई तक होगी। प्रतियोगिता के लिए महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल व चयन पांच जुलाई को सुबह 11 बजे से होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने बताया कि खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व हाईस्कूल अंकतालिका की छायाप्रति अपने साथ लानी होगी। ब्यूरो