माध्यमिक विद्यालय मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में दांव पेंच दिखाते खिलाड़ी
- फोटो : संवाद
महात्मा गांधी गुरुदत्त स्मारक इंटर कॉलेज में 10 अगस्त को हुई माध्यमिक विद्यालय मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें कासगंज, एटा, हाथरस और अलीगढ़ के खिलाड़ी शामिल हुए।
काॅलेज प्रबंधक उमा पाठक ने खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर प्रतियोगिता शुरू कराई। यहां पर अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम की कुश्ती कोच संगीता सिंह निर्णायक और रेफरी अनिल कुमारपाल रहे। इस मौके पर हिंद केसरी हरकेश, प्रधानाचार्य डॉ. महेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए। यहां पर नीति सिंह, दिग्विजय सिंह, ललित तालान, अमित तोमर, शुभम कुमार, राशिद हुसैन आदि मौजूद रहे।