सहारनपुर के डॉ. बीआर आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के टॉयलेट में भोजन रखे जाने पर अलीगढ़ मंडल की खिलाड़ियों को गुस्सा आ गया था। हालांकि उन्होंने अपने गुस्से को दबा लिया था, क्योंकि उनका लक्ष्य राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना था। प्रतियोगिता में मंडलीय टीम उप विजेता रही।
प्रतियोगिता में शिरकत करने वाली खिलाड़ियों ने कहा, उनके और भोजन के साथ यह गंदा मजाक किया गया है। यह खेल और खिलाड़ियों के हित में नहीं है। प्रशिक्षक ने अंडर-16 के खिलाड़ियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने पर चिंता जाहिर की है। कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए, लेकिन जो हुआ व शर्मनाक है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के निर्देश पर इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रदेश सरकार ने सहारनपुर के आरएसओ को निलंबित कर दिया था।
स्टेडियम में बहुत जगह होती है। कहीं भी खाना रखा जा सकता था, लेकिन टॉयलेट में खाना रखना अच्छा नहीं लगा। -सुमन, कबड्डी खिलाड़ी।
टॉयलेट में भोजन रखने की बात जब सामने आई तो काफी गुस्सा लगा, लेकिन हमारा पूरा फोकस प्रतियोगिता पर था। -भूमि, कबड्डी खिलाड़ी।
मैंने कभी भी टॉयलेट में खाना रखने की बात न तो सुनी थी और न ही देखा था, लेकिन सहारनपुर में यह सब देखने को मिल गया। -शिवानी, कबड्डी खिलाड़ी।
खिलाड़ियों के साथ खाने-पीने में इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, लेकिन हुई, जो प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े करते हैं। -दिगंबर, कबड्डी प्रशिक्षक।
सुमन । खिलाड़ी- फोटो : CITY OFFICE
सुलेखा । खिलाड़ी- फोटो : CITY OFFICE
सोनम । खिलाड़ी- फोटो : CITY OFFICE