फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: आईपीएल क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी को लेकर यह है प्लानिंग, उनकी मां ने बताया लव या अरेंज मैरिज

Mon, 10 Apr 2023 10:13 PM IST
चमन शर्मा चमन शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

रिंकू सिंह की शादी को लेकर उनकी मां से बातचीत हुई, तो उन्होंने अपने लाडले रिंकू की शादी को लेकर प्लानिंग शेयर की। उन्होंने रिंकू लव मैरिज करेंगे या अरेंज मैरिज, रिंकू की कोई पसंद है या नहीं, रिंकू की दुल्हनिया नौकरी वाली होगी या कामकाजी या फिर घरेलू, शादी को लेकर रिंकू क्या कहते हैं, ऐसे सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह, मां बीना देवी व छोटा भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अलीगढ़ के रिंकू सिंह के लगातार एक के बाद एक पांच छक्के मारने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग ऐंगल से खबरें सामने आ रही हैं। रिंकू सिंह की शादी को लेकर उनकी मां से बातचीत हुई, तो उन्होंने अपने लाडले रिंकू की शादी को लेकर प्लानिंग शेयर की। उन्होंने रिंकू लव मैरिज करेंगे या अरेंज मैरिज, रिंकू की कोई पसंद है या नहीं, रिंकू की दुल्हनिया नौकरी वाली होगी या कामकाजी या फिर घरेलू, शादी को लेकर रिंकू क्या कहते हैं, ऐसे सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन


रिंकू सिंह की मां बीना देवी से जब पूछा गया कि शादी को लेकर के रिंकू से बातचीत चलती है या नहीं, तो उन्होंने कहा कि शादी की बातचीत चलती है, पर रिंकू अभी शादी करने की मना करता है। मां से जब पूछा गया कि लड़की वाले देखने तो आते होंगे , इस पर उन्होंने कहा कि देखने वाले तो बहुत आते हैं, पर वह मना करता है।

जब रिंकू की मां से पूछा गया कि क्या रिंकू अपने पसंद की लड़की से शादी करना चाहते हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि उसकी पसंद-वसंद कुछ नहीं है। रिंकू की दुल्हनिया नौकरी वाली हो या बिजनिस वाली या फिर घरेलू, कैसी बहू चाहती हैं आप, तो उन्होंने कहा लड़की घरेलू हो। रिंकू सिंह की मां की प्लानिंग अरेंज मैरिज घरेलू लड़की से शादी करने की है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से शादी के ऑफर की भी रही चर्चा
पांच बॉल पर पांच छक्के लगाने के बाद रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह के लिए पाकिस्तान से शादी के ऑफर के वीडियो देखने को मिल रहे हैं। पर इसकी कोई प्रमाणिकता अभी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें