फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पीएफआई शाखा एसडीपीआई अध्यक्ष पर चार्जशीट दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए धन जुटाने के आरोपी संगठन पीएफआई की शाखा एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) के प्रदेशाध्यक्ष निजामुद्दीन खान के खिलाफ क्वार्सी पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। मूल रूप से बलरामपुर के निजामुद्दीन को सितंबर माह में एसटीएफ ने आईबी के इनपुट के आधार पर यहां क्वार्सी के धौर्रा इलाके से गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है।
विज्ञापन

27 सितंबर 2022 की रात आईबी के इस इनपुट पर एसटीएफ यूनिट ने जिला पुलिस की मदद से धौर्रा से निजामुद्दीन को दबोचा था। पूछताछ में उजागर हुआ था कि निजामुद्दीन 2016 से पीएफआई से जुड़ा था और यहां छिपकर रह रहा था। उसने पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण भारत के राज्यों में जाकर लोगों को पीएफआई से जोड़ने का काम किया है।
साथ ही, सोशल मीडिया के जरिये भी लोगों को जोड़ने और फंडिंग करने की जानकारी भी उससे मिली थी। उसके कब्जे से छह मोबाइल फोन व आपत्तिजनक इस्लामिक साहित्य को सीज किया गया था। इसके अलावा बैंक दस्तावेज सहित उसकी पहचान संबंधी दस्तावेज, पार्टी के दस्तावेज आदि भी जब्त किए थे।
विज्ञापन

इस मामले में 50 पेज से अधिक की चार्जशीट में उसके खिलाफ सभी तथ्य शामिल किए गए हैं। यह चार्जशीट न्यायालय में पिछले दिनों दाखिल कर दी गई है। अब न्यायालय स्तर से इस मामले में संज्ञान लेकर आरोप विचारण किया जाएगा। इंस्पेक्टर क्वार्सी पंकज मिश्रा द्वारा इस मुकदमे में चार्जशीट दायर करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें