फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदिशों के साथ बाजार खोलने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फलैग सासनीगेट, कोतवाली व दिल्लीगेट की लाक डाउन अवधि पूर्ण हेडिंग बंदिशों के साथ बाजार खुलने को मिली अनुमति प्वाइंटर मात्र इलेक्ट्रिक, प्लंबर की दुकानों के साथ बैंक, एटीएम व हास्पिटल खुलने की छूट, सब्जी मंडी नहीं लगेगी कोरोना केस वाले इलाकों में लाक डाउन रहेगा जारी अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। अत्यधिक कोरोना मामले सामने आने पर गत 14 मई को शत प्रतिशत लाक डाउन किये गये सासनीगेट, कोतवाली एवं दिल्ली गेट इलाके की लाक डाउन अवधि बुधवार को पूर्ण हो जाने के बाद प्रशासन ने कुछ बंदिशों के साथ बाजार खोलने की अनुमति दे दी है। बृहस्पतिवार से इन तीनों इलाकों में दूध, किराना, बेकरी, फल व सब्जी की दुकानें सुबह सात से 11 बजे तक खुलेंगी तो दोपहर 12 से 5 बजे तक एसी, कूलर, बिजली सामान, प्लंबर आदि की दुकानें खुल सकेंगी। बैंक, एटीएम एवं हास्पिटल भी खुलेंगे। हालांकि इन तीनों इलाकों में सब्जी मंडी खोलने पर पाबंदी लगाई गई है। यहां मात्र फेरी लगाकर सब्जी बेची जा सकेगी। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि जहां जहां कोरोना केस मिले हैं वहां लाक डाउन जारी रहेगा। जहां एक केस मिला है, वहां 250 मीटर तो दो या उससे अधिक केस मिलने पर 500 मीटर के दायरे में लाक डाउन रहेगा। ------ इन इलाकों में जारी रहेगा लाक डाउन -सासनीगेट इलाके की एडीए कालोनी 500 मीटर, जयगंज लडिया 500 मीटर, गंभीरपुरा 500 मीटर, सराय मानसिंह 500 मीटर। -कोतवाली के मोहल्ला तुर्कमानगेट 500 मीटर, मानिकचैक 500 मीटर, भुजपुरा 250 मीटर। -देहलीगेट का मोहल्ला टनटनपाडा 250 मीटर, रोरावर 250 मीटर, नीवरी 250 मीटर, जमालपुर मलिक चैक 250 मीटर, शाहजमाल 250 मीटर, कनवरीगंज 250 मीटर और गूलर रोड 250 मीटर ------- कोतवाली, सासनीगेट व दिल्ली गेट में आज से मिली रियायतें -सुबह 7 से 11 बजे तक दूध, किराना, बेकरी, फल, सब्जी की दुकानें खुलेंगी। -दोपहर 12 से 5 तक एसी, कूलर, इलेक्ट्रिक गुड्स, प्लम्बर सामान की खुलेंगी। -तीनों थाना क्षेत्रों में आने वाली बैंक, एटीएम, हॉस्पिटल भी खुलेंगे। -कंटेंमेंट एरिया के 250 व 500 मीटर के दायरे में नहीं होगी कोई भी छूट। --------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें