कस्बा में रामलीला कमेटी की ओर से लंकापति रावण की दुहाई निकाली गई।रथ पर सवार रावण और पीछे उसकी सेना को चलते देख लोग रोमांचित हो रहे थे।दुहाई अलीगढ़-पलवल रोड़, सुभाष चौक, छोटा चौराहा, सोमना रोड़, पुरानी तहसील होते हुए वापस रामलीला मैदान में पहुंची।
कस्बा में रामलीला कमेटी की ओर से लंकापति रावण की दुहाई निकाली गई। इस दौरान रावण का अट्टहास सुन लोग अपने घरों में सहम गए। कुछ देर के लिए कस्बा में केवल रावण का अट्टहास ही गूंजता रहा। रथ पर सवार रावण और पीछे उसकी सेना को चलते देख लोग रोमांचित हो रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम कस्बा में रावण की दुहाई निकाली गई। जिसमें रावण रथ पर सवार होकर सबसे आगे अट्टहास करते हुए चल रहा था। उसके पीछे मेघनाद, कुंभकरण का रथ और साथ में सेना पैदल चल रही थी। दुहाई अलीगढ़-पलवल रोड़, सुभाष चौक, छोटा चौराहा, सोमना रोड़, पुरानी तहसील होते हुए वापस रामलीला मैदान में पहुंची। रावण की दुहाई को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई रावण का अट्टहास सुनकर अपने घरों से बाहर निकलकर आ रहा था। दशहरा तक मंचन के माध्यम से रावण के अत्याचार को दिखाया जाएगा। रावण की दुहाई के दौरान रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष उमेश शर्मा, कांति उपाध्याय, रमेश चन्द्र सिंघल, अभिषेक उपाध्याय, संजय शर्मा, राजीव चौहान आदि मौजूद रहे।