फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव ः वोट बढ़ाने को भटक रहे लोग, बूथों पर भी काम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच वोट बढ़वाने का काम मजाक बना हुआ है। कहीं खुद वोटर वोट बढ़वाने के लिए भटक रहा है तो उसे बीएलओ नहीं मिल रहे तो कहीं बीएलओ खुद वोटर तक पहुंच रहे हैं। बूथों पर भी दिन में तीन घंटे वोट बढ़वाने के लिए बीएलओ बैठ रहे हैं। शुक्रवार को भी जिले में यह काम जारी रहा।
विज्ञापन

जिले में 19 निकायों में चुनाव होने हैं। इसके लिए वोट बढ़वाने का काम 7 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद 8 से 14 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण होगा और 18 नवंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। इसी क्रम में सभी निकायों के बूथों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। यह टीम सुबह से लेकर 2 बजे तक बूथवार घूमती हैं, जबकि 2 बजे से 5 बजे तक बूथ पर बैठ रही है। इसके बाद शाम को फिर टीमें घूमती हैं। अभी कई इलाके ऐसे हैं, जहां टीमें नहीं पहुंच रहीं। शुक्रवार को सराय दीनदयाल के बूथ पर पब्लिक वोट बनवा रही थी। इसी तरह धोबी वाली गली में बूथ बनाने के लिए टीम घूम रही थी। इस दौरान लोगों के ओर से यही शिकायतें मिल रही थीं कि जब वे जाते हैं तो उन्हें टीम नहीं मिलती या टीम उनके घरों तक नहीं आ रहीं।
नगर निगम के 90 वार्डों का अंतिम परिसीमन जारी
नगर निगम के 90 वार्डों का अंतिम परिसीमन शुक्रवार को शासन स्तर से जारी कर दिया गया। आपत्तियों व दावों के निस्तारण के बाद यह परिसीमन जारी किया गया है। इसमें कोई बहुत महत्वपूर्ण या बड़ा बदलाव दिखाई नहीं दिया है। अंशिक संशोधनों के साथ पिछले दिनों जारी परिसीमन पर ही अंतिम मोहर लगी हुई है। शासन स्तर से राज्यपाल की संस्तुति के बाद 90 वार्डों का यह परिसीमन जारी किया गया है। अब इसी परिसीमन के अनुसार नगर निगम के वार्डों के चुनाव होंगे। बता दें कि पिछले माह यह परिसीमन जारी किया गया था, जिस पर आपत्तियां व दावे मांगे गए थे। इन आपत्तियों व दावों के निस्तारण के बाद यह अंतिम परिसीमन जारी किया गया है। यहां बता दें कि 2017 का चुनाव 70 वार्ड के साथ हुआ था। इस बार यह चुनाव 90 वार्ड के साथ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें