रॉयल होम्स में उगी इन्हीं झाड़ियों में घुस गया है मगरमच्छ।
- फोटो : HARDUAGANJ
तालानगरी क्षेत्र की रॉयल होम्स कॉलोनी में बुधवार सुबह मगरमच्छ देखकर कॉलोनी के लोग दहशत में हैं। लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन झाड़ियों की अधिकता के चलते मगरमच्छ को पकड़ नहीं सकी। बीट प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि जहां मगरमच्छ बताया गया है, वहां एक व्यक्ति का मकान है जो कानपुर रहते हैं। घर के आसपास झाड़ियां है। लोगों से झाड़ियां हटाने को कहा है। झाड़ियां कम होते ही टीम मगरमच्छ को पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर भेज देगी। संवाद