अलीगढ़ से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में से अधिकांश ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 100-150 के पार तक जा चुकी है। वैशाली एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, महानंदा, कालका एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में मारा मारी के हालात हैं।
रक्षाबंधन इस बार 30 व 31 अगस्त को मनाया जाएगा। बहन-भाइयों ने एक-दूसरे के घर जाने की तैयारी कर ली है। खासकर लंबी दूरी पर रहने वाले भाई-बहनों को आने-जाने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने और मारा-मारी होने से कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में से अधिकांश ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 100-150 के पार तक जा चुकी है। वैशाली एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, महानंदा, कालका एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में मारा मारी के हालात हैं। इन सभी ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 150 के पार तक जा पहुंची है।
तत्काल में भी टिकट बुक नहीं हो पा रही है। रेलवे ने अभी तक रक्षाबंधन पर अतिरिक्त या विशेष ट्रेन का संचालन करने की घोषणा नहीं की है। सीएमआई संजय शुक्ला के अनुसार रक्षाबंधन को लेकर सभी ट्रेनों में काफी भीड़ है। काफी मुश्किल से ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल पा रही हैं।