फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिन-रात बिजली कटौती से लोग परेशान, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

Wed, 19 Jun 2024 04:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तीन-चार दिन से बिजली का बुरा हाल है। सात-आठ घंटे की आपूर्ति मिल रही है। रात भर ट्रिपिंग हो रही है। इससे लोग रात-रात भर सो नहीं पा रहे। दिन-रात की कटौती से धान की नर्सरी सहित फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
बिजलीघर पर प्रदर्शन करते नगर पंचायत जवां के ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन-चार दिन से बमुश्किल सात-आठ घंटे ही बिजली मिलने और रात में ट्रिपिंग से ऊबे कस्बे के लोग 18 जून की सुबह सुमेरा झाल स्थित 132 केवी बिजली घर पहुंच गए। अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार का घेराव कर बिजली की अघोषित कटौती से हो रही परेशानी बताई। ज्ञापन सौंपकर अविलंब नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि पिंटू सूर्यवंशी की अगुवाई में पहुंचे लोगों ने कहा कि तीन-चार दिन से बिजली का बुरा हाल है। सात-आठ घंटे की आपूर्ति मिल रही है। रात भर ट्रिपिंग हो रही है। इससे लोग रात-रात भर सो नहीं पा रहे। दिन-रात की कटौती से धान की नर्सरी सहित फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।

लोगों की मांग पर अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार बिजली घर के गेट पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि अब रात में बिजली नहीं कटेगी। 22 घंटे की नियमित बिजली आपूर्ति जवां को मिलेगी। उनके आश्वासन पर लोग घरों को लौटे। इस दौरान चेतन वार्ष्णेय, देवेश राघव, रविकांत माहेश्वरी, अशोक कुमार, पवन कुमार, छत्रपाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें