फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आ रहे हैं लोगों की हो प्रॉपर चेकिंग : मंत्री

विज्ञापन
राज्यमंत्री सन्दीप सिंह - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा है कि बाहर से आ रहे लोगों की प्रॉपर चेकिंग जरूरी है। यह भी ख्याल रखा जाए कि किसी भी आदमी को खाने पीने की दिक्कत न हो। संदीप सिंह ने चुनौतीपूर्ण समय में बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए अमर उजाला की सराहना की। वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह अलीगढ़ में है और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और एसएसपी से उनकी बातचीत हुई है। लॉकडाउन के कारण वह जनता के बीच नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन तमाम व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। अतरौली विधानसभा क्षेत्र में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने 5 क्विंटल आटा, 2 क्विंटल आलू और 50 किलो दाल अतरौली भिजवा दिया है। जिसे चेयरमैन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित कराया जाएगा, जरूरत के हिसाब से आगे भी मदद करते रहेंगे। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में अमर उजाला की टीम सराहनीय रिपोर्टिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें