फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग करने पहुंचे फर्जी अधिकारियों को लोगों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पनैठी में बिजली की चेकिंग के नाम पर वसूली करने पहुंचे दो फर्जी अधिकारियों को लोगों ने पकड़ लिया। दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांव पनैठी निवासी नीतेश पुत्र साहब सिंह के अनुसार पनैठी तिराहे पर उनकी मिठाई की दुकान है। सोमवार की दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी दो लोग उनके पास आए। स्वयं को विद्युत विभाग का अधिकारी बताते हुए बिजली का मीटर आदि चेक कर बिजली की चोरी करने का आरोप लगाने लगे। नीतेश के अनुसार उक्त दोनों ने 20 हजार रुपये मांगे। इस पर उनसे कहासुनी होने लगी। इस पर आसपास के कुछ लोग वहां एकत्र हो गए। इसी बीच किसी ने बिजली चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने की सूचना विद्युत व पुलिस विभाग के अधिकारियों को दे दी। इस पर विद्युत कर्मी पहुंच गए।
पूछताछ में पता चला कि दुकान में बिजली की चेकिंग करने वाले फर्जी अधिकारी थे। इस पर दोनों फर्जी अधिकारी राजकुमार पुत्र भागीरथ निवासी लोहिया थाना दौलारा जिला मेरठ व देवेंद्र कुमार पुत्र मकरध्वज निवासी विजय नगर गाजियाबाद को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार नीतेश की तहरीर पर उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें